प्रात:कालीन ध्यान विधियां- सक्रिय ध्यान

प्रथम चरण : दस मिनट
नाक से तेजी से श्वास भीतर लें और बाहर छोड़ें। श्वास भीतर लेने और बाहर छोड़ने- दोनों पर जोर लगाएं और उन्हें अराजक बना रहने दें। श्वास फेफड़ों में गहराई से जाए। श्वास लेने और छोड़ने में तेजी लाएं, लेकिन निश्चित रहे कि श्वास गहरी बनी रहे। इसे यथाशक्ति अपनी अधिकतम समग्रता से करें- बिना अपने शरीर को तनाव पूर्ण बनाए। और, पक्का कर लें कि कंधे और गर्दन शिथिल अवस्था में हैं। श्वास जारी रखें जब तक कि आप श्वास ही श्वास न हो जाएं; श्वास को अराजक और अस्तव्यस्त बना रहने दें। अर्थात श्वास न लयबद्ध और न ही किसी पूर्वनिर्धारित नियम पर आधारित हो। एक बार ऊर्जा जग जाए, फिर शरीर को भी गति देने लगेगी। इन शारीरिक गतियों को होने दें; इन्हें और अधिक ऊर्जा निर्मित होने में सहायक होने दें। अपने हाथों और शरीर को सहज रूप से गति करने दें, ताकि वे ऊर्जा के उठने में सहयोगी बन सकें। ऊर्जा को उठता हुआ अनुभव करें। पहले चरण में अपने को जरा भी ढीला मत छोड़े और श्वास को जरा भी धीमा मत होने दें।
दूसरा चरण : दस मिनट
अपने शरीर को पूरी तरह छोड़ दें। अपने शरीर को स्वतंत्रता दें कि वह जो कुछ करना चाहे, कर सके ..विस्फोट हो जाने दें ..अपने शरीर को आविष्ट हो जाने दें। जो कुछ भी भीतर से बाहर आए, उसे रोकें नहीं। पूरी तरह से पागल हो जाएं ..गाएं, चीखें, हंसे, चिल्लाएं, रोएं, कूदें, कांपें, नाचें, हाथ-पैर चलाएं और शरीर को सब दिशाओं में गति करने दें। शुरू में थोड़ा सा अभिनय प्रक्रियाओं को गति देने में सहायक होता है। जो भी हो रहा है, उसमें अपने मन को दखल न डालने दें। स्मरण रखें कि आप आने शरीर के साथ समग्रता से सहयोग कर रहे हैं।
तीसरा चरण : दस मिनट
कंधे और गर्दन को ढीला रखते हुए अपने दोनों हाथ पूरी तरह से ऊपर उठाएं, कोहनियां शिथिल रहें, दोनों हाथ ऊपर उठाए हुए हू! ..हू! ..हू! मंत्र का जोरों से उच्चार करते हुए ऊपर उछलें, नीचे आएं। 'हू' का उच्चार अधिकतम गहरा हो और वह आपकी नाभि से उठे। हर बार जब आप नीचे आएं तब पैर के तलवे और एड़ी को धीमे से जमीन को छूने दें और उसी समय 'हू' की तीव्र ध्वनि से काम-केंद्र पर गहराई से चोट करें। इस चरण में अपनी पूरी शक्ति लगाएं; थोड़ी भी शक्ति शेष न बचाएं।
चौथा चरण : पंद्रह मिनट
रुक जाएं। जहां भी हैं, जैसे भी हैं, बिलकुल जम जाएं। शरीर को जरा भी व्यवस्थित न करें। जरा सी खांसी, कोई भी गति, कोई भी हलन-चलन ऊर्जा को क्षीण करेगी और अब तक की मेहनत को खराब करेगी। जो भी हो रहा है, उसके साक्षी बने रहें।
पांचवां चरण : पंद्रह मिनट
उत्सव मनाएं। संगीत और नृत्य के साथ अपने अंतस के अहोभाव को अभिव्यक्त करें। फलित हुई जीवंतता को दिन भर की अपनी चर्या में फैलने दें।
(सौजन्य से : ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन)

ऊर्जा का वर्तुल : अमृत साधना
यह एक वैज्ञानिक ओशो ध्यान विधि है -- जब आप आईने के सामने खड़े होंे, पहले अपने प्रतिबिंब को देखें ः आप देख रहे हैं और प्रतिबिंब दिख रहा है। फिर इस प्रक्रिया को उलटा देंे। ऐसा महसूस करें कि आप प्रतिबिंब हैं और प्रतिबिंब आपको देख रहा है। तत्क्षण आप देखेंेगे कि बदलाव हो रहा है, सघन ऊर्जा आपकी तरफ आ रही है।
यदि थोड़े दिन आप इसे करते हैं तो चकित होओगे कि सारे दिन कितना जीवंत महसूस करने लगे हैं। जहां कहीं वर्तुल पूरा होता है वहीं गहन मौन होता है। अधूरा वर्तुल बैचेनी पैदा करता है। जब वर्तुल पूरा हो जाता तो यह विश्राम पैदा करता है, यह आपको केंद्रित करता है। और केंद्रित होना ऊर्जावान बनाता है--और वह ऊर्जा आपकी ही है। यह तो मात्र एक प्रयोग है; फिर आप कई आयामों से प्रयास कर सकते हैंे।
जब आप गुलाब के फूल को देखेंगे, पहले कुछ पल गुलाब को देखें, और तब उल्टी प्रक्रिया प्रारंभ करें ः गुलाब का फूल आपको देख रहा है। आप आश्चर्यचकित होओगे कि गुलाब का फूल कितनी ऊर्जा आपको दे सकता है। और यही वृक्षों के साथ, और तारों के साथ और लोगों के साथ किया जा सकता है।

जन्म-मृत्यु से परे है जीवन!


मैं एक शवयात्रा में गया था। जो वहां थे, उनसे मैंने कहा- यदि यह शवयात्रा तुम्हें अपनी ही मालूम नहीं होती है, तो तुम अंधे हो। मैं तो स्वयं को अर्थी पर बंधा देख रहा हूं। काश! तुम भी ऐसा ही देख सको, तो तुम्हारा जीवन दूसरा हो जावे। जो स्वयं की मृत्यु को जान लेता है, उसकी दृष्टिं संसार से हटकर सत्य पर केंद्रित हो जाती है।
शेखसादी ने लिखा है- बहुत दिन बीते दजला के किनारे एक मुरदे की खोपड़ी ने कुछ बातें एक राहगीर से कही थीं। वह बोली थी,'ओ! प्यारे, जरा होश में चल। मैं भी कभी शाही दबदबा रखती थी और मेरे ऊपर ताज था। फतह मेरे पीछे-पीछे चली और मेरे पैर जमीन पर न पड़ते थे। होश ही न था कि एक दिन सब समाप्त हो गया। कीड़े मुझे खा गए हैं और हर पैर मुझे ठोकर मार जाता है। तू भी अपने कानों से गफलत की रुई निकाल डाल, ताकि तुझे मुरदों की आवाज से उठने वाली नसीहत हासिल हो सके।'
मुरदों की आवाज से उठने वाली नसीहत क्या है? और, क्या कभी हम उसे सुनते हैं! जो उसे सुन लेता है, उसका जीवन ही बदल जाता है।
जन्म के साथ मृत्यु जुड़ी है। उन दोनों के बीच जो है, वह जीवन नहीं, जीवन का आभास ही है। जीवन वह कैसे होगा, क्योंकि जीवन की मृत्यु नहीं हो सकती है! जन्म का अंत है, जीवन का नहीं। और, मृत्यु का प्रारंभ है, जीवन का नहीं। जीवन तो उन दोनों से पार है। जो उसे नहीं जानते हैं, वे जीवित होकर भी जीवित नहीं हैं। और, जो उसे जान लेते हैं, वे मर कर भी नहीं मरते।
(सौजन्य से : ओशो इंटरनेशनल फाडंडेशन)

जो है- है, उसमें रोना-हंसना क्या?


सुबह आती है, तो मैं सुबह को स्वीकार कर लेता हूं और सांझ आती है, तो सांझ को स्वीकार कर लेता हूं। प्रकाश का भी आनंद है और अंधकार का भी। जब से यह जाना, तब से दुख नहीं जाना है।
किसी आश्रम से एक साधु बाहर गया था। लौटा तो उसे ज्ञात हुआ कि उसका एकमात्र पुत्र मर गया है और उसकी शवयात्रा अभी राह में ही होगी। वह दुख में पागल हो गया। उसे खबर क्यों नहीं की गई? वह आवेश में अंधा दौड़ा हुआ श्मशान की और चला गया। शव मार्ग में ही था। उसके गुरु शव के पास ही चल रहे थे। उसने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। दुख में वह मू‌िर्च्छत-सा हो गया था। फिर अपने गुरु से उसने प्रार्थना की, ''दो शब्द सांत्वना के कहें। मैं पागल हुआ जा रहा हूं।'' गुरु ने कहा, ''शब्द क्यों, सत्य ही जानो। उससे बड़ी कोई सांत्वना नहीं।'' और, उन्होंने शव-पेटिका के ढक्कन को खोला और उससे कहा, ''देखो- 'जो है', उसे देखो।'' उसने देखा। उसके आंसू थम गए। सामने मृत देह थी। वह देखता रहा और एक अंतदर्ृष्टिं का उसके भीतर जन्म हो गया। जो है- है, उसमें रोना-हंसना क्या? जीवन एक सत्य है, तो मृत्यु भी एक सत्य है। जो है- है। उससे अन्यथा चाहने से ही दुख पैदा होता है।
एक समय मैं बहुत बीमार था। चिकित्सक भयभीत थे और प्रियजनों की आंखों में विषाद छा गया था। और, मुझे बहुत हंसी आ रही थी, मैं मृत्यु को जानने को उत्सुक था। मृत्यु तो नहीं आई, लेकिन एक सत्य अनुभव में आ गया। जिसे भी हम
स्वीकार कर लें, वही हमें पीड़ा पहुंचाने में असमर्थ हो जाता
है।
(सौजन्य से : ओशो इंटरनेशनल फाडंडेशन)

हम सोये ही हुए हैं!


स्‍‌मरण रहे कि मैं मूर्छा को ही पाप कहता हूं। अमूर्च्छित चित्त-दशा में पाप वैसे ही असंभव है, जैसे कि जानते और जागते हुए अग्‍ि‌न में हाथ डालना। जो अमूच्‍‌र्छा को साध लेता है, वह सहज ही धर्म को उपलब्‍‌ध हो जाता है।
संत भीखण के जीवन की घटना है। वे एक रात्रि प्रवचन करते थे। आसोजी नाम का एक श्रावक सामने बैठा नींद ले रहा था। भीखण ने उससे पूछा- ‘‘आसोजी! नींद लेते हो?’’ आसोजी ने आंखें खोलीं और कहा- ‘‘नहीं महाराज!’’ थोड़ी देर और नींद फिर वापस लौट आई। भीखणजी ने फिर पूछा- ‘‘आासोजी सोते हो?’’ फिर मिला वही उत्तर- ‘‘नहीं महाराज।‘’ नींद में डूबा आदमी सच कब बोलता है! और, बोलना भी चाहे तो बोल कैसे सकता है! नींद फिर से आ गई। इस बार भीखण ने जो पूछा वह अद्भुत था। बहुत उसमें अर्थ है। प्रत्‍‌येक को स्‍‌वयं से पूछने योग्‍‌य वह प्रश्‍‌न है। वह अकेला प्रश्‍‌न ही बस, सारे तत्‍‌व-चिंतन का केंद्र और मूल है। उन्‍‌होंने जोर से पूछा- ‘‘आसोजी! जीते हो?’’ आसोजी तो सोते थे। निद्रा में सोचा कि वही पुराना प्रश्‍‌न है। फिर नींद में ‘‘जीते हो’’, ‘‘ सोते हो’’ जैसा ही सुनाई दिया होगा! आंखें तिलमिलाई और बोले- ‘‘नहीं महाराज!’’ भूल से सही उत्तर निकल गया। निद्र में जो है, वह मृत ही के तुल्‍‌य है। प्रमादपूर्ण जीवन और मृत्‍‌यु में अंतर ही क्‍‌या हो सकता है? जाग्रत ही जीवित है। जब तक हम जागते नहीं हैं- विवेक और प्रज्ञा में, तब तक हम जीवित भी नहीं हैं।
जो जीवन को पाना चाहता है, उसे अपनी निद्रा और मूच्‍‌र्छा छोड़नी होगी। साधारणत: हम सोये ही हुए हैं। और, हमारे भाव, विचार और कर्म सभी मूच्‍ि‌र्छत हैं। हम उन्‍‌हें ऐसे कर रहे हैं, जैसे कि कोई और हमसे कराता हो और जैसे कि हम किसी गहरे सम्‍‌मोहन में उन्‍‌हें कर रहे हों। जागने का अर्थ है कि मन और काया से कुछ भी मूच्‍ि‌र्छत न हो- जो भी हो, वह पूरी जागरूकता और सजगता में हो। ऐसा होने पर अशुभ असंभव हो जाता है और शुभ सहज ही फलित होता है।
‘’(सौजन्‍‌य से : ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन)

ईश्वर अनुभूति है!


ईश्वर को जो किसी विषय या वस्तु की भांति खोजते हैं, वो ना-समझ हैं। वह वस्तु नहीं है। वह तो आलोक, आनंद और आत्मा की चरम अनुभूति का नाम है। वह व्यक्ति भी नहीं है कि उसे कहीं बाहर पाया जा सके। वह तो स्वयं की चेतना का ही आत्यांतिक परिष्कार है।।

एक फकीर से किसी ने पूछा, ''ईश्वर है, तो दिखाई क्यों नहीं देता?'' उस फकीर ने कहा, ''ईश्वर कोई वस्तु नहीं है, वह तो अनुभूति है। उसे देखने का कोई उपाय नहीं, हां, अनुभव करने का अवश्य है।'' किंतु, वह जिज्ञासु संतुष्ट नहीं दिखाई दिया। उसकी आंखों में प्रश्न वैसा का वैसा ही खड़ा था। तब फकीर ने पास में ही पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाया और अपने पैर पर पटक लिया। उसके पैर को गहरी चोट पहुंची और उससे रक्त-धार बहने लगी। वह व्यक्ति बोला, ''यह आपने क्या किया? इससे तो बहुत पीड़ा होगी? यह कैसा पागलपन?'' वह फकीर हंसने लगा और बोला, ''पीड़ा दीखती नहीं, फिर भी है। प्रेम दीखता नहीं, फिर भी होता है। ऐसा ही ईश्वर भी है।''

जीवन में जो दिखाई पड़ता है, उसकी ही नहीं- उसकी भी सत्ता है, जो कि दिखाई नहीं पड़ता है। और, दृश्य से अदृश्य की सत्ता बहुत गहरी है, क्योंकि उसे अनुभव करने को स्वयं के प्राणों की गहराई में उतरना आवश्यक होता है। तभी वह ग्रहणशीलता उपलब्ध होती है, जो कि उसे स्पर्श और प्रत्यक्ष कर सके। साधारण आंखें नहीं, उसे जानने को तो अनुभूति की गहरी संवेदनशीलता पानी होती है। तभी उसका आविष्कार होता है। और, तभी ज्ञात होता है कि वह बाहर नहीं है कि उसे देखा जा सकता, वह तो भीतर है, वह तो देखने वाले में ही छिपा है।

ईश्वर को खोजना नहीं, खोदना होता है। स्वयं में ही जो खोदते चले जाते हैं, वे अंतत: उसे अपनी सत्ता के मूल-स्रोत और चरम विकास की भांति अनुभव करते हैं।

(सौजन्य से : ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन)

प्रात:कालीन ध्यान विधियां

एक-सूर्योदय की प्रतीक्षा में
सूर्योदय से बस पंद्रह मिनट पहले
, जब आकाश में हलका सा प्रकाश फैलने लगे, तब सिर्फ देखें और प्रतीक्षा करें। जैसे कि कोई अपने प्रियतम की प्रतीक्षा करता है- व्यग्रता से, गहरी प्रतीक्षा में, आशा से भरे हुए और उत्तेजित- लेकिन फिर भी शांत। और, बस सूरज को उगने दें और देखते रहें। अपलक देखने की कोई जरूरत नहीं, आप अपनी पलकें झपका सकते हैं। बस सूरज को उगते देखते रहें ओर ऐसा भाव करें कि साथ ही कोई चीज भीतर भी उग रही है। जब सूरज क्षितिज पर आए, तब भाव करें कि वह प्रकाश-बिंदु नाभि के पास ही है। वहां सूरज क्षितिज पर ऊपर आ रहा है और यहां, नाभि के भीतर, वह ऊपर आ रहा है, धीरे-धीरे ऊपर आ रहा है। वहां सूर्योदय हो रहा है और यहां प्रकाश का एक अंतर्बिदु उदय हो रहा है। बस दस मिनट काफी है। फिर अपनी आंखें बंद कर लें। जब पहले आप सूरज को खुली आंखों से देखते हैं, तो उसका एक प्रतिचित्र, 'निगेटिव' बनता है, इसलिए जब आप अपनी आंखें बंद कर लेते हैं, तो आप सूरज को भीतर जगमगाते हुए देख सकते हैं। और यह आपको बहुत ही आश्चर्यजनक रूप से बदल देगा।

दो- उगते सूरज की प्रशंसा में

सूर्योदय से पहले पांच बजे उठ जाएं और आधे घंटे तक बस गाएं, गुनगुनाएं, आहें भरें, कराहें। इन आवाजों का कोई अर्थ होना जरूरी नहीं है- ये अस्ति्वगत होनी चाहिए, अर्थपूर्ण नहीं। इनका आनंद लें, इतना काफी है- यही इनका अर्थ है। आनंद से झूमें। इसे उगते सूरज की स्तुति बनने दें और तभी रुकें जब सूरज उदय हो जाए।

इससे दिन भर भीतर एक लय बनी रहंगी। सुबह से ही आप एक लयबद्धता अनुभव करेंगे और आप देखेंगे कि पूरे दिन का गुणधर्म ही बदल गया है- आप ज्यादा प्रेमपूर्ण, ज्यादा करुणापूर्ण, ज्यादा जिम्मेवार, ज्यादा मैत्रीपूर्ण हो गए हैं; और आप अब कम हिंसक, कम क्रोधी, कम महत्वाकांक्षी, कम अहंकारी हो गए हैं।

(सौजन्य से : ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन)


ध्‍यान से पहले- अमृत साधना

इससे पहले कि व्यक्ति ध्यान करे, उसे सीखना चाहिए अपनी देह के साथ कैसे प्रेम किया जाता है, कैसे उसकी परवाह की जाती है। अब तक आध्यात्मिकता का मतलब यही था कि देह तो दुश्मन है। यह सीख रगों में गहरे घुस कर बैठ गई है।

ओशो ने देह की ओर रुख मोड दिया। वे कहते हैं कि अवचेतन में कहीं गहरे बैठ चुके इस सबक ने लगभग सभी को देह के खिलाफ कर दिया है। देह को प्रेम करने के विचार तक से हमें शर्मिंदगी होती है, अजीब लगता है। लेकिन, अगर आप देह से प्रेम करना शुरू करें तो उससे इतना मजा आएगा, इतना सुख मिलेगा कि हो सकता है कि अस्तित्व के नये आयाम खुल जाएं।

अपने सुख को दूसरे पर निर्भर मत रहने दें। पेड़ के नीचे खाली बैठे हैं तो भी प्रसन्न रहेंे। यह जरा कठिन लगता है कि उस समय भी प्रसन्न कैसे रहा जाए जब प्रसन्न होने का कोई कारण न हो। आम तौर से हम किसी कारण से ही प्रसन्न होते हैं। जब कोई दोस्त आता है तो प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन बिना किसी कारण के होनेवाली प्रसन्नता में मस्ती होती है। प्रसन्नता का कोई दृश्य कारण नहीं होता, यह तो अपने भीतर से फूटने वाला झरना है।

ईश्वर अनुभूति है!



ईश्वर को जो किसी विषय या वस्तु की भांति खोजते हैं, वो ना-समझ हैं। वह वस्तु नहीं है। वह तो आलोक, आनंद और आत्मा की चरम अनुभूति का नाम है। वह व्यक्ति भी नहीं है कि उसे कहीं बाहर पाया जा सके। वह तो स्वयं की चेतना का ही आत्यांतिक परिष्कार है।।
एक फकीर से किसी ने पूछा, ''ईश्वर है, तो दिखाई क्यों नहीं देता?'' उस फकीर ने कहा, ''ईश्वर कोई वस्तु नहीं है, वह तो अनुभूति है। उसे देखने का कोई उपाय नहीं, हां, अनुभव करने का अवश्य है।'' किंतु, वह जिज्ञासु संतुष्ट नहीं दिखाई दिया। उसकी आंखों में प्रश्न वैसा का वैसा ही खड़ा था। तब फकीर ने पास में ही पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाया और अपने पैर पर पटक लिया। उसके पैर को गहरी चोट पहुंची और उससे रक्त-धार बहने लगी। वह व्यक्ति बोला, ''यह आपने क्या किया? इससे तो बहुत पीड़ा होगी? यह कैसा पागलपन?'' वह फकीर हंसने लगा और बोला, ''पीड़ा दीखती नहीं, फिर भी है। प्रेम दीखता नहीं, फिर भी होता है। ऐसा ही ईश्वर भी है।''
जीवन में जो दिखाई पड़ता है, उसकी ही नहीं- उसकी भी सत्ता है, जो कि दिखाई नहीं पड़ता है। और, दृश्य से अदृश्य की सत्ता बहुत गहरी है, क्योंकि उसे अनुभव करने को स्वयं के प्राणों की गहराई में उतरना आवश्यक होता है। तभी वह ग्रहणशीलता उपलब्ध होती है, जो कि उसे स्पर्श और प्रत्यक्ष कर सके। साधारण आंखें नहीं, उसे जानने को तो अनुभूति की गहरी संवेदनशीलता पानी होती है। तभी उसका आविष्कार होता है। और, तभी ज्ञात होता है कि वह बाहर नहीं है कि उसे देखा जा सकता, वह तो भीतर है, वह तो देखने वाले में ही छिपा है।
ईश्वर को खोजना नहीं, खोदना होता है। स्वयं में ही जो खोदते चले जाते हैं, वे अंतत: उसे अपनी सत्ता के मूल-स्रोत और चरम विकास की भांति अनुभव करते हैं।
(सौजन्य से : ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन)