प्रेम और सेक्स में विरोध







1
आप जानकर हैरान होंगे, प्रेम और काम, प्रेम और सेक्स विरोधी चीजें हैं। जितना प्रेम विकसित होता है, सेक्स क्षीण हो जाता है। और जितना प्रेम कम होता है, उतना सेक्स ज्यादा हो जाता है। जिस आदमी में जितना ज्यादा प्रेम होगा, उतना उसमें सेक्स विलीन हो जाएगा। अगर आप परिपूर्ण प्रेम से भर जाएंगे, आपके भीतर सेक्स जैसी कोई चीज नहीं रह जाएगी। और अगर आपके भीतर कोई प्रेम नहीं है, तो आपके भीतर सब सेक्स है।
सेक्स की जो शक्ति है, उसका परिवर्तन, उसका उदात्तीकरण प्रेम में होता है। इसलिए अगर सेक्स से मुक्त होना है, तो सेक्स को दबाने से कुछ भी न होगा। उसे दबाकर कोई पागल हो सकता है। और दुनिया में जितने पागल हैं, उसमें से सौ में से नब्बे संख्या उन लोगों की है, जिन्होंने सेक्स की शक्ति को दबाने की कोशिश की है। और यह भी शायद आपको पता होगा कि सभ्यता जितनी विकसित होती है, उतने पागल बढ़ते जाते हैं, क्योंकि सभ्यता सबसे ज्यादा दमन सेक्स का करवाती है। 
सभ्यता सबसे ज्यादा दमन, सप्रेशन सेक्स का करवाती है! और इसलिए हर आदमी अपने सेक्स को दबाता है, सिकोड़ता है। वह दबा हुआ सेक्स विक्षिप्तता पैदा करता है, अनेक बीमारियां पैदा करता है, अनेक मानसिक रोग पैदा करता है। सेक्स को दबाने की जो भी चेष्टा है, वह पागलपन है। ढेर साधु पागल होते पाए जाते हैं। उसका कोई कारण नहीं है सिवाय इसके कि वे सेक्स को दबाने में लगे हुए हैं। और उनको पता नहीं है, सेक्स को दबाया नहीं जाता। प्रेम के द्वार खोलें, तो जो शक्ति सेक्स के मार्ग से बहती थी, वह प्रेम के प्रकाश में परिणत हो जाएगी। जो सेक्स की लपटें मालूम होती थीं, वे प्रेम का प्रकाश बन जाएंगी। प्रेम को विस्तीर्ण करें। प्रेम सेक्स का क्रिएटिव उपयोग है, उसका सृजनात्मक उपयोग है।
जारी---
(सौजन्‍य से : ओशो इंटर नेशनल न्‍यूज  लेटर)

आंसुओं से भयभीत मत होना






आंसुओं से कभी भी भयभीत मत होना। तथाकथित सभ्यता ने तुम्हें आंसुओं से अत्यंत भयभीत कर दिया है। इसने तुम्हारे भीतर एक तरह का अपराध भाव पैदा कर दिया है। जब आंसू आते हैं तो तुम शर्मिंदा महसूस करते हो। तुम्हें लगता है कि लोग क्या सोचते होंगे? मैं पुरुष होकर रो रहा हूं!यह कितना स्त्रैण और बचकाना लगता है। ऐसा नहीं होना चाहिये। तुम उन आंसुओं को रोक लेते हो… और तुम उसकी हत्या कर देते हो जो तुम्हारे भीतर पनप रहा होता है।

जो भी तुम्हारे पास है, आंसू उनमें सबसे अनूठी बात है, क्योंकि आंसू तुम्हारे अंतस के छलकने का परिणाम हैं। आंसू अनिवार्यत: दुख के ही द्योतक नहीं हैं; कई बार वे भावातिरेक से भी आते हैं, कई बार वे अपार शांति के कारण आते हैं, और कई बार वे आते हैं प्रेम व आनंद से। वास्तव में उनका दुख या सुख से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ भी जो तुमारी ह्रदय को छू जाये, कुछ भी जो तुम्हें अपने में आविष्ट कर ले, कुछ भी जो अतिरेक में हो, जिसे तुम समाहित न कर सको, बहने लगता है, आंसुओं के रूप में ।

इन्हें अत्यंत अहोभाव से स्वीकार करो, इन्हें जीयो, उनका पोषण करो, इनका स्वागत करो, और आंसुओं से ही तुम जान पाओगे प्रार्थना करने की कला।
(सौजन्‍य से- ओशो न्‍यमज  लेटर)

विशिष्ट होने की आवश्यकता


http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif


http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif


अन्तिम
                           
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
मुझे यहां दर्द है, माथे में।

यहां दर्द हो रहा है क्योंकि तुम इसे समझने की कोशिश नहीं कर रही-इसलिये दर्द होता है। तुम इसकी निंदा कर रही हो;तुम [स्वयं से] कह रही हो,’तुम्हें अवसाद में नहीं जाना है। यह तुम नहीं हो, यह तुम्हारी छबि के लिये ठीक नहीं है यह तुम्हारी छबि के खिलाफ है, यह तुमपर धब्बा है, और तुम इतनी खूबसूरत लड़की हो! तुम अवसाद से भरी क्यों हो?’- यह समझने की बजाय कि तुम अवसाद से भरी क्यों हो।

अवसाद का अर्थ है कि किसी कारणवश क्रोध तुम्हारे भीतर नकारात्मक रूप में विद्यमान है: अवसाद क्रोध का नकारात्मक रूप है।अंग्रेज़ी का शब्द डिप्रैशन अर्थपूर्ण है- इसका अर्थ है कि कुछ प्रैस किया गया है, दबाया गया है; डिप्रैस्ड का यही अर्थ है। तुम भीतर कुछ दबा रहे हो, और जब क्रोध को बहुत अधिक दबाया जाता है तो वह उदासी बन जाता है। उदासी क्रोधित होने का नकारात्मक रूप है, क्रोधित होने का स्त्रैण रूप।

यदि तुम इसपर से दबाव हटा लो तो यह क्रोध बन जायेगा। तुम अपने बचपन से कुछ चीजों के बारे में क्रोधित रहे होगे, लेकिन उन्हें व्यक्त न कर पाये होगे, इसलिये है यह डिप्रैशन। इसे समझने का प्रयास करो! और समस्या यह है कि डिप्रैशन को सुलझाया नहीं जा सकता, क्योंकि यह वास्तविक समस्या नहीं है। वास्तविक समस्या है क्रोध- और तुम डिप्रैशन की निंदा करे चले जाते हो, तो तुम परछाइंयों से लड़ रहे हो।


पहले यह देखो कि तुम डिप्रैस्ड क्यों हो… इसे गहरे में देखो और तुम क्रोध को पाओगे। तुम्हारे भीतर बहुत क्रोध भरा है…संभव है मां के प्रति हो, पिता के प्रति हो, संसार के प्रति हो, तुम्हारे अपने प्रति हो, लेकिन सवाल यह नहीं है। तुम भीतर क्रोध से भरे हो, और बचपन से ही तुम मुस्कराने का प्रयत्न करते रहे हो, ताकि क्रोधित न हो सको। यह सही नहीं है। तुम्हे यह सिखाया गया है और तुमने इसे ठीक से सीख लिया है। तो बाहर तुम प्रसन्न दिखाई देते हो, बाहर से तुम मुस्कराते चले जाते हो, और यह सब मुस्कराहटें झूठी हैं। भीतर गहरे में कहीं भारी क्रोध छुपा रखा है तुमने। अब तुम इसे व्यक्त तो कर नहीं पाते इसलिये इसपर बैठे हो- इसी का नाम डिप्रैशन है; तब तुम डिप्रैस्ड महसूस करते हो।

इसे बहने दो, क्रोध को आने दो। एक बार क्रोध आ गया तो डिप्रैशन तिरोहित हो जायेगा। क्या तुमने इसे कभी देखा नहीं, जाना नहीं? – कि कई बार वास्तविक क्रोध के पश्चात व्यक्ति बहुत अच्छा महसूस करता है, बहुत जीवंत? घर में कुछ करना शुरू करो। हूं? रोजाना क्रोध-ध्यान करो…बीस मिनट बहुत होंगे। तीसरे दिन के बाद तुम इस व्यायाम को इतना पसंद करोगे, कि तुम इसकी प्रतीक्षा न कर सकोगे। यह तुम्हें इतना हल्का कर देगा, और तुम देखोगे कि तुम्हारा डिप्रैशन तिरोहित हो रहा है। पहली बार तुम सचमुच मुस्कुराओगे…क्योंकि इस डिप्रैशन के साथ तुम मुस्कुरा नहीं सकते, बस ढोंग कर सकते हो।

व्यक्ति मुस्कराहटों के बिना नहीं जी सकता, इसलिये उसे ढोंग करना पड़ता है, लेकिन एक झूठी मुस्कराहट बहुत पीड़ा दे जाती है… यह हमें प्रसन्न नहीं करती, यह सिर्फ हमें यह स्मरण दिलाती है कि हम कितने दुखी हैं। 

लेकिन तुम इसके प्रति सजग हो गये हो-यह शुभ है। जब भी कुछ पीड़ा पहुंचाये, यह सहायता करेगा। मनुष्य इतना बीमार है कि जब भी कुछ सहायक सिद्ध होता है, यह पीड़ा पहुंचाता है, यह कहीं किसी घाव को छेड़ देता है। लेकिन यह शुभ हुआ है…
 समाप्‍त
(सौजन्‍य से :  ओशो न्‍यूज लेटर )

विशिष्ट होने की आवश्यकता


http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
एक

http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
मैं अवसाद व आत्म-निंदा से भरा रहता हूं, हालांकि मुझे मालूम नहीं क्यों…?
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
वैसे ही बने रहने का तरीका है यह…यह मन की चालाकी है। बजाय इसके कि समझा जाये, ऊर्जा निंदा की ओर चलना प्रारंभ कर देती है…जबकि बदलाव समझ से आता है, निंदा से नहीं। तो मन अत्यंत चालाक है: जैसे ही तुम कोई सच्चाई देखना शुरू करते हो, मन इसपर हावी हो जाता है और निंदा करनी शुरू कर देता है। अब सपूर्ण ऊर्जा निंदा बन जाती है, समझ भूल जाती है, हट जाती है, और तुम्हारी ऊर्जा निंदा की ओर बहने लगती है…लेकिन निंदा सहायक नहीं होती। यह तुम्हें अवसाद से भर सकती है, यह तुम्हें क्रोध से भर सकती है, लेकिन अवसाद और क्रोध तुम्हें कभी बदल नहीं सकती। तुम वैसे ही रहते हो, उसी दुष्चक्र में घूमते।

समझ तुम्हें मुक्त करती है, तो जब भी तुम कोई सत्य देखो, उसकी निंदा करने की कोई आवश्यकता नहीं, उसके बारे में चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं। आवश्यकता है तो इस बात की कि तुम उसमें गहरे जाओ और उसे समझने की कोशिश करो। 

यदि मैं तुम्हें कुछ कहता हूं और वह तुम्हें चुभ जाता है- और वही मेरा उद्देश्य भी है कि यह तुमपर कहीं चोट करे- तो तुम्हें देखना है कि चोट क्यों लगती है, कहां लगती है और समस्या क्या है। तुम्हें इसके भीतर जाना है। इसे भीतर से देखना, इसे चारों ओर से समझना, सब पक्षों से जानना…यदि तुम निंदा करते हो तो देख नहीं पाते, इसे सब पक्षों से पढ़ नहीं पाते। तुमने पहले ही निर्णय कर लिया है कि यह बुरा है, इसे बिना कोई मौका दिये तुमने पहले ही निर्णय दे दिया है।

सत्य को सुनो, इसके भीतर जाओ, इसे गुनो, इसे भूल जाओ, और जितना तुम इसे पढ़ पाओगे, उतनी ही इससे मुक्त होने की तुममें क्षमता आयेगी। इसे समझने की क्षमता और इससे मुक्त होने की क्षमता एक ही घटना के दो नाम है।

यदि मुझे कोई बात समझ में आती है तो मुझमें इससे बाहर आने की क्षमता आती है, इसका अतिक्रमण करने की क्षमता आती है। यदि मुझे कोई बात समझ में नहीं आती तो मैं इससे बाहर नहीं आ सकता। तो मन सब के साथ यही करे चले जाता है, केवल तुम्हारे साथ ही नहीं। तत्क्षण तुम बीच में कूद जाते हो और वक्तव्य देते हो,’यह गलत है, यह मुझमें नहीं होना चाहिये, मैं योग्य नहीं हूं, मेरे संबंध गलत हैं, यह गलत है, वह गलत है।‘ और तुम अपराध-भाव से भर जाते हो। अब संपूर्ण ऊर्जा अपराध-भाव की ओर बह रही है, जबकि यहां मेरा कार्य है तुम्हें अपराध-भाव से जितना संभव है उतना मुक्त कर सकूं।

तो जो भी तुम देखो उसे निजी रूप में मत लो; इसका तुमसे विशेष कुछ लेना-देना नहीं; मन का यही ढंग है कार्य करने का। यदि ईर्ष्या है, मालकियत है, क्रोध है, मन इसी प्रकार कार्य करता है…लगभग सबका मन; अंतर केवल डिग्री का है।

मन की एक और प्रक्रिया है: या तो यह प्रशंसा करनी चाहता है या निंदा। यह मध्य में कभी नहीं रहता। प्रशंसा से तुम विशिष्ट हो जाते हो और तुम्हारा अहंकार की तृप्ति होती है; निंदा से भी तुम विशिष्ट होते हो। जरा चालाकी देखो: दोनो ओर से तुम विशिष्ट होते हो! वह विशिष्ट है: या तो वह संत है, एक महान संत, या फिर वह बहुत बड़ी पापिन है, लेकिन दोनों ओर से तुम्हारा अहंकार तृप्त होता है। हर प्रकार से तुम एक ही बात कह रहे हो- कि तुम विशिष्ट हो। मन यह नहीं सुनना चाहता कि वह साधारण मात्र है। यह ईर्ष्या, यह क्रोध, यह सबधों की और हमारे होने की समस्याएं। यह सब साधारण हैं, सब इन्हीं में फंसे हैं। वह उतने ही साधारण हैं जितने हमारे बाल। किसी के ज़्यादा हैं तो किसी के थोड़े, किसी के काले हैं तो किसी के लाल, लेकिन यह अधिक महत्वपूर्ण नहीं है- यह सब साधारण हैं, सब समस्याएं साधारण हैं। सब पाप साधारण हैं और सब पुण्य साधारण है, लेकिन अहंकार विशिष्ट महसूस करना चाहता है। या तो यह कहता है कि तुम श्रेष्टतम हो या निकृष्टतम।

तो बस देखो…यह सब साधारण समस्याएं हैं? क्या समस्याएं हैं, मुझे बताओ? तुम क्या समस्याएं अनुभव करती हो? बस उनके नाम लो।
(सौजन्‍य से- ओशो  न्‍यूज लेटर)
जारी---


जीवन एक नृत्य है



http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif


http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif


http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif

ध्यान से शुरु करो और चीजें तुम्हारे भीतर विकसित होने लगेंगी। मौन, शांति,आनंद, संवेदनशीलता। और ध्यान से जो भी आता है उसे जीवन में लाने का प्रयास करो। उसे बांटो, क्योंकि जिसे भी बांटा जाता है वह तेजी से विकसित होता है। और जब तुम मृत्यु के बिंदु पर आते हो, तुम जान जाओगे कि कोई मृत्यु नहीं होती। तुम विदा ले सकते हो, उदासी के आंसू गिराने की जरूरत नहीं है; हां, खुशी के आंसू अवश्य हो सकते हैं लेकिन दुख के नहीं। लेकिन तुम्हें शुरुआत निर्दोषिता से करनी होगी। 
 
तो पहले तो पूरा कचरा बाहर फेंक दो जिसे तुम ढो रहे हो। हर व्यक्ति इतना कूड़ा कर्कट ढो रहा है, और हैरानी होती है, किसलिए? सिर्फ इसलिए कि लोग तुम्हें बता रहे हैं कि ये महान अवधारणाएं हैं, सिद्धान्त हैं? तुम अपने साथ बुद्धिमानी से पेश नहीं आते हो। अपने साथ बुद्धिमानी रखो।
 
जीवन बहुत सरल है, वह एक आनंदपूर्ण नृत्य है। पूरी पृथ्वी खुशी और नृत्य से सराबोर हो सकती है, लेकिन ऐसे लोग हैं जिनका स्वार्थ इसमें निहित है कि कोई भी जीवन का आनंद न लें। कोई मुस्कुराए न, कोई हंसे न और कि जिंदगी एक पाप है, एक सजा है। जब ऐसा माहौल हो कि तुमसे निरंतर यही कहा गया है कि यह एक सजा है, तो तुम आनंद कैसे ले सकते हो? कहा जाता है कि तुम इसलिए पीड़ा भोग रहे हो क्योंकि तुमने गलत काम किए हैं और यह एक तरह की कैद है जिसमें तुम्हें कष्ट उठाने के लिए डाला गया है।
मैं तुमसे कहता हूं कि जिंदगी एक कैद नहीं है, एक सजा नहीं है। वह एक पुरस्कार है और वह उन्हीं को दिया जाता है जो उसके लायक हैं। इसे भोगना तुम्हारा हक है; यदि तुम नहीं भोगते हो तो वह पाप होगा।
यदि तुम उसे सुंदर नहीं बनाते, उसे वैसा ही छोड़ते हो जैसा तुम्हें मिला था तो यह अस्तित्व के खिलाफ होगा। नहीं, उसे थोड़ा और प्रसन्न, थोड़ा और सुंदर, थोड़ा और सुगंधित बनाकर छोड़ो।
             सौजन्‍य से- आोशो इंटरनेशनल न्‍यूज  लेटर 

भावनाओं से मित्रता








http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif

http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
ओशो


http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
कहीं न कहीं यह भय है, जो मुझे संकीर्ण, कठोर, दुःखी, हताश, क्रोधित और आशाहीन कर जाता है। और यह इतना सूक्ष्म लगता है कि मैं किसी तरह भी इससे संबंधित नही हो पाता। मैं इसको और अधिक स्पष्टता से कैसे देख सकता हूं? उदासी, चिंता, क्रोध, क्लेश और हताशा, दुख के साथ एकमात्र समस्या यह है कि तुम इन सबसे छुटकारा  पाना चाहते हो। यही एकमात्र बाधा है।
 
तुम्हें इनके साथ जीना होगा। तुम इन सबसे भाग नहीं सकते। यही वे सारी परिस्थितियां हैं, जिनमें जीवन केंद्रित होता है और विकसित होता है। यही जीवन की चुनौतियां हैं। इन्हें स्वीकार करो। ये छुपे हुए वरदान हैं। अगर तुम इन सबसे पलायन करना चाहते हो, और किसी भी तरह इनसे छुटकारा पाना चाहते हो, तब समस्या खड़ी होती है--क्योंकि जब तुम किसी भी चीज से छुटकारा पाना चाहते हो, तब तुम उसे सीधा नहीं देख सकते। तब वे चीजें तुमसे छिपनी शुरु हो जाती हैं, क्योंकि तब तुम निंदात्मक हो; तब ये सारी चीजेंे तुम्हारें गहरे अचेतन मन में प्रवेश कर जाती हैं, तुम्हारे अंदर के किसी अंधेरे कोने में घुस जाती जहां तुम इसे देख नहीं सकते। तुम्हारे भीतर के किसी तहखाने में ये छिप जाती। और स्वभावत: जितने भीतर ये प्रवेश करती है, उतनी ही समस्या उत्पन्न होती है--क्योंकि तब वे तुम्हारे भीतर के किसी अनजाने कोने से कार्य करती है और तब तुम बिलकुल ही असहाय हो जाते हो।
 
तो पहली बात : कभी दमन मत करो। पहली बात : जो भी--जैसा भी है, वैसा ही है। इसे स्वीकार करो और इसे आने दो, इसे तुम्हारे सामने आने दो। वास्तव में  सिर्फ यह कहना कि  दमन मत करो, काफी नहीं है। और अगर मुझे इजाजत दो तो मैं कहूंगा कि  "इसके साथ मित्रता करो ।''
 
तुम्हें विषाद का अनुभव हो रहा है? इससे मैत्री करो, इसके प्रति अनुग्रहीत बनो। विषाद का भी अस्तित्व है, इसको आने दो, इसका आलिंगन करो, इसके साथ बैठो, उसका हाथ पकड़ो, उससे मित्रता करो, उससे प्रेम करो। विषाद भी सुंदर है। इसमें कुछ भी गलत नही है। तुमसे यह किसने कहा कि विषाद में कुछ गलत है?  हंसी बहुत उथली होती है और  प्रसन्नता त्वचा तक ही जाती है, पर विषाद हड्डियों के भीतर तक जाती है, मांस-मज्जा तक। विषाद से गहरा कुछ भी भीतर प्रवेश नहीं करता। इसलिए चिंता मत करो, उसके साथ रहो और विषाद तुम्हें स्वयं के अंतरतम केंद्र में ले जाएगा। तुम उस पर सवार होकर अपने स्वयं के बारे में कुछ अन्य नई बातें भी जान सकते  हो, जो तुम पहले से नहीं जानते थे, वे बातें सुख की अवस्था में कभी उजागर नहीं हो सक ती थीं।  अंधेरा भी अच्छा है और अंधेरा भी दिव्य है। अस्तित्व में केवल दिन ही नहीं है, रात  भी है। मैं इस रवैये को धार्मिक कहता हूं।
 
कोई व्यक्ति अगर धैर्य पूर्वक उदास हो सके तो तत्काल ही पाएगा कि एक सुबह उसके हृदय के अनजाने स्रोत से प्रसन्नता की रसधारा बहने लगी।  वह अनजाना स्रोत ही दिव्यता है। इसे तुम भी अर्जित कर सकते हो अगर तुम सच में ही विषाद का अनुभव कर सको ; अगर तुम सच में ही आशाहीन, निराश, दुःखी और दयनीय हो सको ऐसे जैसे नर्क भोगकर आए हो तब तुमने स्वर्ग का अर्जन कर लिया, तब तुमने इसकी कीमत चुका दी।
 
जीवन का सामना करो, मुकाबला करो। मुश्किल क्षण भी होंगे, पर एक दिन तुम देखोगे कि उन मुश्किल क्षणों ने भी तुमको अधिक शक्ति दी क्योंकि तुमने उनका सामना किया। यही उनका उद्देश्य है। उन मुश्किल के क्षणों से गुजरना बहुत कठिन है पर बाद में तुम देखोगे उन्होंने तुम्हें ज्यादा केंद्रित बनाया। जिसके बिना तुम जमीन से जुडे और केंद्रित नहीं हो सकते थे।
 
पूरे विश्व के पुराने सारे धर्म दमनात्मक ही रहे हैं; भविष्य का नया धर्म अभिव्यक्ति देने वाला होगा। और मैं वही नया धर्म सिखाता हूं....अभिव्यक्त करना तुम्हारे जीवन का एक बुनियादी नियम होना चाहिए। इससे अगर तुम्हें पीड़ा भी मिले तो पीड़ा भी सहो; तुम कभी भी नुकसान में नहीं रहोगे। और यह पीड़ा तुम्हें जीवन का और भी ज्यादा मजा लेने के लिए समर्थ बनाती है और जीवन में प्रसन्नता भर देती है। 
(सौजन्‍य से: ओशो इंटरनेश्‍नल न्‍यूज लेटर)

सच्‍ची मित्रता क्‍या है ?




अन्तिम
http://www.osho.com/GeneralPicture/Spacer.gif
अभी हाल ही में मुझे चार पत्र मिले, जो विभिन्न अमेरिकन कैदियों के थे। जिसमें चारों कैदियों ने संन्यास लेने की इच्छा प्रगट की थी।इनमें से एक अमेरिकन कैदी पहले से ही मेरी पुस्तकें पढ़ता रहा था। जब मैं एक दिन के लिए जेल में था, तब से ही जेल के अधिकारियों के साथ-साथ कैदी भी मुझमें इच्छुक होने लगे थे। इसलिए उन्होंने मेरी पुस्तकें मंगवायी होंगी। 
 कैदी वे पुस्तकें पढ़ने लगा। हालांकि वह अमेरिकन था, जो उस जेल में पांच साल से था--उसने मुझे लिखा: "ओशो, आपकी पुस्तकें पढ़ते हुए, आपको टेलीविजन पर बोलते हुए देखना बहुत ही आंनद का अनुभव रहा है, और जब आप एक दिन के लिए जेल में थे, तब मैं भी उसी जेल में था और मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता, जिस दिन मैं आपके साथ एक ही बैरक में था; वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन बन गया। तब से ही मैं अपने  भीतर बहुत कुछ ऐसा लेकर चल रहां हूं जो आपके सामने व्यक्त करना चाहता हूं:आपने कोई अपराध नहीं किया और जिस क्षण मैंने आपको देखा तब से ही इस बात के लिए मैं पूरी तरह से आश्वस्त रहा हूं। पर ऐसा लगता है कि बिलकुल निर्दोष होना ही सबसे भंयकर अपराध है। क्योंकि जिस तरह से पूरे देश में आपको रेडियो और टेलीविजन पर बोलते हुए सब सुनने लगे थे और आपकी पुस्तकें पढ़ने लगे थे तब ऐसा लगने लगा कि आप पूरे अमेरिका में उसके राष्ट्रपति से भी अधिक महत्वपूर्ण बन गए हैं और इसी कारण से वे आपका कम्यून नष्ट करने को प्रेरित हुए और आपको बंदी बनाया, सिर्फ आपको अपमानित करने के लिए ।'
 
मैं यह जानकर आश्चर्यचकित रह गया कि किसी कैदी के पास भी इस तरह की अंतर्दृष्टि है।
वह यह कह रहा है कि आप जैसे व्यक्ति को निंदित किया जाना नियति है, क्योंकि आपके जैसे चैतन्य और शिखर पर पहुंचे व्यक्ति के सामने, कुछ महान और ताकतवर व्यक्ति भी बौने दिखाई देते है। यह आपकी गलती है--वह कह रहा है। अगर आप इतने सफल नहीं होते तो आपको अनदेखा किया जा सकता था और अगर आपका कम्यून इतना सफल नही होता तो कोई भी आपकी परवाह नहीं करता।
बुद्धपुरुष का कोई मित्र नहीं होता, कोई शत्रु नहीं होता, केवल शुद्ध प्रेम होता है, जो किसी एक से संबंधित नहीं होता। और वह यह प्रेम हर उस हृदय में उंड़ेलने  लगता है, जो उपलब्ध है। यही प्रामाणिक मैत्री है।
पर इस तरह का व्यक्ति बहुत से  अहंकारों को चोट पहुंचाएगा, उन्हें आहत करेगा जो सोचते हैं कि वे बहुत ताकतवर और महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। इनमें हर वह व्यक्ति जिनमें बहुत से राष्टपति, प्रधानमंत्री, राजा और रानियों जैसे ताकतवर और महत्वपूर्ण व्यक्ति भी होंगे, वे तुरंत चिंतित और परेशान होंगे। कैसे एक साधारण व्यक्ति जिसके पास किसी भी तरह की ताकत नहीं है, अचानक ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया, उन व्यक्तियों से भी ज्यादा जिनके पास पद-प्रतिष्ठा और पैसा है। इस तरह के व्यक्ति को क्षमा नहीं किया जा सकता। उसे दंडित किया ही जाना चाहिए--चाहे उसने कोई अपराध किया हो अथवा नहीं। बुद्धत्व प्राप्त व्यक्ति से कोई अपराध नहीं होता--यह बिलकुल असंभव है। लेकिन निर्दोष होना, मैत्रीपूर्ण होना, अकारण सबके प्रति प्रेम का भाव रखना और स्वयं होना ही बहुत व्यक्तियों के अहं को आपके प्रति उकसाने के लिए प्रर्याप्त है।
 
तो जब मैं कहता हूं कि बुद्धपुरुष के शत्रु नहीं होते, तो मेरा मतलब है कि उसकी ओर से उसका कोई शत्रु नहीं। पर दूसरी ओर से, जितनी उसकी ऊंचाई होगी उतनी ज्यादा लोगों की शत्रुता होगी, उतना ज्यादा द्वेष होगा, उतनी ज्यादा निंदा होगी। ऐसा सदियों से होता रहा है।
 
अभी निर्वाणो मुझे कह रही थी कि जिस दिन मुझे चालीस लाख डालर का दंड किया गया, लगभग आधे करोड़ रुपयों से भी ज्यादा, और यह भलीभांति जानते हुए कि मेरे पास एक पैसा भी नहीं है... निर्वाणो को अपने पक्ष में काम कर रहे वकील ने कहा-उन्होंने फिर ऐसा किया। उसने पूछा, " यह तुम क्या कह रहे हो? और उसने कहा: हां, उन्होंने दुबारा ऐसा किया। उन्होंने फिर जीसस को सूली पर लटकाया, उन्होने दुबारा उसे दंडित किया जो बिलकुल ही निर्दोष है, पर उसकी निर्दोषता से उनके अहं को चोट पहुंचती है। 
केवल बौद्धिक समझ ही पर्याप्त नहीं होगी, हां, थोड़ी बहुत बौद्धिक समझ ठीक है, क्योंकि   इससे तुम्हें अस्तित्वगत अनुभव मिलेगा। लेकिन तुम्हें प्रेम की उस अपरिसीम मिठास, सौंदर्य, भगवत्ता और सत्य का पूर्ण स्वाद केवल अनुभव से ही मिलेगा।



(सौजन्‍य से: ओशो इंटरनेश्‍नल न्‍यूज लेटर)